Uncategorized

गोकुलपुर वार्ड में महापौर रामू रोहरा ने किया ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलावों को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम – महापौर रामू रोहरा

धमतरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का गोकुलपुर वार्ड में पार्षद श्री गजेंद्र कंवर के निवास पर सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा सहित भाजपा के बूथ पदाधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनकर उनके विचारों एवं संदेशों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के प्रधानमंत्री और देश की जनता के बीच संवाद का एक अनूठा माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित, जनसेवा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों को देशवासियों के सामने रखते हैं। यह कार्यक्रम देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच भी बना है।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रत्येक संदेश हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारों को व्यवहार में उतारने और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प है। हमें अपने वार्ड, शहर और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष श्री धरम साहू, बूथ सचिव श्रीमती तेजबाई साहू, BLA-2 श्री लेखराम नेताम, युवा प्रमुख श्री गोपाल साहू, महिला प्रमुख श्रीमती रमशीला साहू, व्हाट्सएप प्रमुख श्री महेश साहू, ‘मन की बात’ प्रमुख एवं पार्षद श्री गजेंद्र कंवर, स्वच्छता प्रमुख श्री अयोध्या साहू, की-वोटर प्रमुख श्री राजेन्द्र साहू, मोटरसाइकिल प्रमुख श्री नीरज साहू, छः कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती शारदा साहू, सामाजिक प्रमुख श्री नारायण साहू, दीप कमल प्रमुख श्रीमती अहिल्या यदु, लाभार्थी प्रमुख श्री राम यादव, पन्ना प्रमुख श्री ओमप्रकाश साहू, श्री राजकुमार नेताम, श्री भगवान सिंह कंवर, श्री नेहरू यादव, श्रीमती साधना देवदास, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती कुंती साहू (हेमंत), श्रीमती दामिनी साहू, श्री रामनारायण साहू, श्री केशव साहू, श्रीमती जमुना साहू एवं श्रीमती असमत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

सामूहिक श्रवण के पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!