Uncategorized

धोखेबाज व भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने भाजपा निकाल रही परिवर्तन यात्रा – देशांत जैन

जनता हो चुकी है कांग्रेस सरकार से त्रस्त इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को मिल रहा भरपूर समर्थन

श्री साव परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भूपेश सरकार के नाकामियों को कर रहे उजागर


धमतरी । भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व युवा भाजपा नेता देशांत जैन ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की धोखेबाज भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हो चुकी है। अब प्रदेश की जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है इसलिए जनता की भावनाओं व प्रदेशवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। जनता भूपेश सरकार से परेशान है इसलिए परिवर्तन यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री साव लगातार सभी स्वभाव में शामिल होकर भूपेश सरकार के खिलाफ हुंकार भर रहे है। उनके द्वारा भाजपा को जिताने और पूर्णबहुमत से छग में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प जनता व कार्यकर्ताओं को दिला रहे है। देशांत जैन ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश सरकार के झूठे वादो नाकामियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है। उनके नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर एक ही लक्ष्य प्रदेश में पूर्णबहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने जुटे हुए है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भूपेश सरकार के दुष्प्रचार की पोल खोली जा रही है। साथ ही मोदी सरकार द्वारा प्रदेश के विकास में किये जा रहे सहयोग को भी बताया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि भूपेश सरकार भ्रष्टाचार की सीमा लांघ चुकी है। प्रदेश में लोकसेवा आयोग, शासकीय सेवा भर्ती, कोयला, शराब, खाद, गोबर खरीदी, गौठान निर्माण सहित अनेक घोटाले हुए है। यह सब सरकार के संरक्षण में संभव है। इसीलिए केन्द्रीय एंजेसियों द्वारा कांग्रेस सरकार पर जांच का शिंकजा कसा गया। भूपेश सरकार में सिर्फ कांग्रेसियों का भला हुआ है। यह सरकार झूठ के बुनियाद पर खड़ी है। युवा, बेरोजगार, शासकीय कर्मचारी, व्यापारी, दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मी, किसान सहित प्रदेश के सभी वर्ग कांग्रेस के कुनीतियों से त्रस्त है। जनता अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभाओं से होकर 2989 किमी की परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।
केन्द्र ने लोगो को आवास दिया, भूपेश सरकार शराब, जुआ, सट्टा को बढ़ावा देकर कर रही है घर बर्बाद
देशांत जैन आगे कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोगो को आवास योजना के माध्यम से स्वयं का पक्का मकान दिया। लेकिन भूपेश सरकार शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई लेकिन लगातार शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है। जुआ, सट्टा व आनलाईन सट्टा पर रोक लगाने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक ओर धान के दाम देने का दिखावा करने वाली भूपेश सरकार उस पैसे को जुआ, सट्टा व शराब के माध्यम से वसूलने मे लगी हुई है। शराब के रेट बढ़ाकर जुआ, सट्टा को बढ़ावा देकर जनता से अप्रत्यक्ष रुप से वसूली की जा रही है। कांग्रेस आजादी के समय से ही इसी सिंद्धात पर राजनीति करते रही है। महिलाएं प्रदेश में शराब, जुआ, सट्टा से अपना घर बचाने चिंतित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!