Uncategorized

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने स्ट्रांग रूम और पॉलीटेक्निक का किया निरीक्षण

जरूरी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करअधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

धमतरी जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने रूद्री के भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने धमतरी जिला अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र धमतरी, कुरूद और सिहावा हेतु बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया और अधिकारियों को कक्षों के मरम्मत बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की बारिकी से जांच कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने पूर्व में दिए गए निदेशों के परिपालन में अब तक की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर ने डाटा संकलन एवं प्रेषण हेतु कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कम्प्यूटर कक्ष में सभी सुविधायंे उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने बरामदे में ग्रील व शटर लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पूर्व करना सुनिश्चित करें, ताकि निर्बाध रूप से निर्वाचन का सम्पादन किया जा सके।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, कार्यपालन अभियंला लोक निर्माण विभाग, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!