Uncategorized

पूर्णाहुति के पश्चात कराया नव कन्या भोज

आज अष्टमी पर जगह-जगह हो रहा हवन-पूजन

धमतरी । क्वांर नवरात्र के अष्टमी पर आज जगह-जगह हवन पूजन का दौर सुबह से ही विभिन्न दुर्गा पंडालो में शुरु हो गया है। साथ ही देवी मंदिरो में हवन पूजन किया जा रहा है। विभिन्न दुर्गोत्सव समिति द्वारा आज सुबह से ही हवन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हो रहे है, पूर्णाहुति देने के साथ आदिशक्ति मां दुर्गा से जिले, राज्य व देशवासियों की सुख समृद्धि व शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात नवकन्या भोज कराया गया। जिसकी व्यवस्था में समिति सदस्य जुटे रहे। इसके पश्चात प्रतिमा का विसर्जन बाजे गाजे की धुन के साथ किया जायेगा।
ढुंढनी पड़ी नवकन्या भोज के लिए कन्या


आज नवकन्या भोज के लिए सुबह से ही भक्तो द्वारा तैयारियां की गई थी। नवश्रृंगार प्रदान कर नवकन्याओं की पूजा अर्चना कर भोज कराया गया। लेकिन नवकन्या भोज के लिए भक्तों को कन्याओं का इंतजार करना पड़ा। बेटो को तव्वजों देने वाले आज बेटियों की पूजा करने उन्हें ढुंढते रहें। ऐसे में उन्हें इंतजार करना पड़ा।
सुरक्षा के पुख्ता के इंतेजाम
अष्टमी हवन के पश्चात आज शाम से ही कुछ दुर्गोत्सव समितियों द्वारा विसर्जन किया जायेगा। कल नवमीं व दशहरा के दिन अधिकांश समितियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। विसर्जन के लिए रुद्री बैराज को निर्धारित किया गया। जहां प्रशासन द्वारा व्याप्त तैयारियां व सुरक्षा इंतेजाम किया गया है। शहर के तालाबों में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर विसर्जन प्रतिबंधित किया गया। पुलिस व प्रशासनिक अमला द्वारा तैयारियां की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!