Uncategorized

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत,केरेगांव थाने के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना

धमतरी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई जिसमे एक महिला की मौके पाए मौत हो गई.मिल रही जानकारी के अनुसार नगरी रोड पर यह दुर्धटना हुई.नगरी-धमतरी मार्ग पर केरेगांव थाना के पास ट्रेलर वाहन ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब सलोनी के भाटापारा निवासी लताबाई मितानिन, जागेश्वरी ओटी और उमेंद्र राम मंडावी एक ही बाइक पर सवार होकर केरेगांव अस्पताल से घर लौट रहे थे।उसी दौरान केरेगांव थाना के पास सामने से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया जिससे मितानिन लताबाई की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक महिला जागेश्वरी ओटी गम्भीर रूप से घायल हुई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई.केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!