Uncategorized

भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे का हुआ आकस्मिक निधन

जिला कांग्रेस व क्षेत्र में शोक की लहर, दी गई श्रद्धाजंलि


धमतरी। जिला कांग्रेस परिवार के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष मुकेश कोसरे का बीती रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था जिसका उपचार रायपुर के एक अस्पताल में हो रहा था। गत रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से कांग्रेस परिवार को बड़ा झटका लगा है। आज उनके गृह ग्राम कोसमर्रा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी व क्षेत्रवासी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुकेश कोसरे कांग्रेस के भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। उन्होने भखारा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती किया। और नये युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा। वे समर्पित नेतृत्वकर्ता थे उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी कांग्रेस पार्टी को संजोए रखा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिसमें शरद लोहाना, गुरुमुख सिंह होरा, विजय देवांगन, विपिन साहू, नीशु चन्द्राकर, आकाश गोलछा, मोहन लालवानी, पंकज महावर, नीलम चन्द्राकर, ओंकार साहू, तारिणी चन्द्राकर, अंबिका मरकाम, तपन चन्द्राकर, डा. लक्ष्मी ध्रुव, आशीष शर्मा, भरत नाहर, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, शारदा साहू, आनंद पवार, ईश्वर देवांगन, राजेश ठाकुर, आशीष बंगानी, आलोक जाधव, सलीम रोकडिय़ा, राजा देवांगन, वशीम कुरैशी, नरेश जसूजा, गोलू शर्मा, आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!