Uncategorized

आमापारा वार्ड में स्वच्छता के प्रति गंभीर हैं पार्षद विजय मोटवानी, सुबह वार्ड भ्रमण कर लिया स्वच्छता का जायजा

समय-समय पर वार्ड का भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याओं, स्वच्छता, सुविधाओं व मांगों की लेते रहते हैं जानकारी


धमतरी। आमापारा वार्ड में स्वच्छता को बेहतर बनाने लगातार पार्षद विजय मोटवानी जुटे हुए हैं। इसके तहत आज उन्होंने सुबह वार्ड का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।श्री मोटवानी ने वार्ड भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर नालियों का पानी ओव्हरफ्लो होने पर इसकी जानकारी तत्काल निगम को दी। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर नालियों की मरम्मत की आवश्यकता प्रतीत हुई जिसके संबंध में वार्डवासियों से चर्चा कर मरम्मत हेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया। बता दें कि पार्षद श्री मोटवानी लगातार आमापारा वार्ड में स्वच्छता व सुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय हैं। लगातार वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देते रहे हैं। श्री मोटवानी ने चर्चा के दौरान कहा कि बीते चार सालों में कांग्रेस शासित निगम की नाकामी का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। विकास के नाम पर भेदभाव भी विपक्षी पार्षदों के साथ होता रहा है। बावजूद आमापारा वार्ड में विकास के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार आ चुकी है। ऐसे में धमतरी शहर के समस्त वार्डों के समुचित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
ज्ञात हो कि पार्षद विजय मोटवानी वार्ड के विकास के लिए सक्रिय रहने के साथ ही भाजपा की राजनीति में भी निरंतर सक्रियता बनाए रखते हैं। निगम में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों पर निगम के कांग्रेस शासित सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!