Uncategorized

रामायण मानस मंडली भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है :- ओंकार साहू

रुद्री में रामायण प्रतियोगिता का हुआ समापन, विधायक हुए शामिल

धमतरी। धमतरी के ग्राम पंचायत रुद्री में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी त्रि-दिवसीय संगीतमय सस्वर मानसगान व व्याख्यान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता यादव सरपंच ग्राम पंचायत रुद्री ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में बिशाल राम साहू सेवा निवृत्त शिक्षक, गोपालराम साहू ठेकेदार, आनंद राम साहू सेवा निवृत्त सिचाई विभाग, शांति साहू पूर्व सरपंच रुद्री, बंशी साहू सेवा निवृत लाइन मेन उपस्थित रहे. रामायण प्रतियोगिता में अंचल सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मानस मंडली के द्वारा भगवान सिया राम जी के कथा का वाचन किया हुए इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने भगवान सियाराम जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा हम सभी को भगवान सियाराम चंद्र जी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन एवं मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है रामायण मानस मंडली भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है आगे कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का नैनिहाल है। इसीलिए पूर्व में भूपेश बघेल जी के कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में जहां जहां भगवान श्री राम पधारे थे उस स्थान को चिन्हित कर जीर्णोधार करने का काम किया गया। हमारे धमतरी जिला के सिहावा पर्वत श्रृंखला में सप्तऋषि आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सिहावा को राम वन गमन परिपथ योजना मे सम्मिलित किया है। सिहावा पर्वत श्रृंखला का सप्तऋषि आश्रम राम वन गमन पथ के उन 9 धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है, जिन्हें राम वन गमन पथ के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। इस दौरान ध्रुव कुमार साहू, केशव राम साहू, केवल राम साहू, नरेश कुमार साहू, अन्नू साहू, वेदराम साहू, राजाराम साहू, श्याम लाल यादव, प्रीतम साहू, घनश्याम यादव, अनिल राजपुरिया, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!