Uncategorized

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ – उमेश साहू

उमेश साहू ने बताया कि प्रदेश के बजट में महिलाओं को सशक्त वा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत सभी विवाहित महिलाएं,विधवाएं,तलाकसूधा महिलाएं जो 21 वर्ष से 60 वर्ष की हैं उन समस्त माताओं को प्रति माह 1000 रुपए सरकार की ओर से देने का निर्णय लिया गया था।ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना को पूरा किया गया हैं। और यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमारे देश में आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं,बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। ऐसे में समस्त माताओं बहनों का सशक्त,आत्मनिर्भय बनना जरूरी हैं। 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया गया हैं लेकिन भारत विकसित तभी होगा जब हमारे राज्य की महिलाएं समाज में विभिन्न क्षेत्र में कार्य करेंगी और आत्मनिर्भर बनेगी।
भाजपा की सरकार ने अपना वादा पूरा किया हैं की प्रत्येक विवाहित महिलाएं, विधवा महिलाएं, तथा तलाक सुधा महिलाएं हैं उनको प्रति माह 1000 रुपए देने का वादा किया गया हैं जो की अब पूरा हुआ हैं महिलाओं के खाते में 10 मार्च 2024 को पैसा आना शुरू हो गया हैं। और 70 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला हैं। सभी महिलाएं बहुत खुश हैं और राज्य तथा केंद्र सरकार का आभार व्यक्त कर रही हैं। यह बहुत की गर्व का विषय है की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना को लाया गया हैं तथा निभाया गया हैं। भाजपा की सरकार जो भी वादा करती हैं उसे जरूर पूरा करती है।
इस प्रकार उमेश साहू जी ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!