Uncategorized

देर रात से तेज हवा व बारिश, लोगों को गर्मी से राहत

कुछ वार्डो में नाली का पानी सड़को पर नजर आया

धमतरी। देर रात से तेज हवा व बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह फिर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे बारिश हुई, साथ ही रविवार की रात से भी हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद दिन भर आसमान के बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा, मौसम में आए इस परिवर्तन के कारण तापमान पांच डिग्री, सेल्सियस नीचे गिर गया। तापमान में गिरावट होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के साथ बारिश होने से न सिर्फ धान बल्कि दलहन तिलहन और सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आम की फसल को हवा बारिश ने काफी प्रभावित किया। आम के दने अभी छोटे है जो तेज हवा व बारिश में झड़ गए। मौसम विभाग ने दो दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान लगाया है। वहीं कुछ एक दो स्थानों पर अंधड़, गरज-चम के साथ बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि भी खबर मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!