Uncategorized

कृषक कौशल विकास योजना के भ्रमण प्रशिक्षण दल को कविता योगेश बाबर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

धमतरी छत्तीसगढ़ शासन की कृषक कौशल विकास योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा धमतरी ज़िले के क़ुरुद एवं धमतरी विकास खंड के 30 स्व सहायता समूह की महिलाओं के समूह को प्रशिक्षण एवं भ्रमण हेतु जगदलपुर उड़ीसा वआँध्र प्रदेश के दौरे पर जिला पंचायत वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम की विशेषता यह है कि पूर्व में पुरुषों को भ्रमण एवं प्रशिक्षण कराया जाता था लेकिन पूरे राज्य में पहली बार धमतरी ज़िले से महिलाओं को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है भ्रमण हेतु जाने के पूर्व श्रीमति बाबर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में आप लोगों को जो की आप गौठानो में विभिन्न गतिविधियां संचालित करती हैं इसके और अच्छे से संचालन हेतु आप लोगों को ऐसी जगहों पर ले जाया जाएगा जहाँ पर सुअर पालन मुर्गीपालन गाय पालन एवं विभिन्न गतिविधियां विशेष रूप से संचालित होती हैं वहाँ से भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर जब आप अपने गौठानो में लौटेंगी तो उसी के अनुरूप कार्य संपादित करेंगी जिससे आप लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी मैं आप लोगों के भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आप लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ कि आप बहुत अच्छे से प्रशिक्षित होकर लौटे और आपकी यात्रा सफल रहे इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉक्टर बघेल डॉक्टर कुर्रे डॉक्टर वर्मा डॉक्टर गामिनी एवं पशु विभाग  के अधिकारी  भी उपस्थित  थे.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!