Uncategorized

महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी के दो दिवसीय धमतरी जिला प्रवास की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न

धमतरी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश अध्यक्षों का दिनांक 6 और 7 जुलाई 2023 को संगठनात्मक प्रवास छत्तीसगढ़ प्रदेश में आयोजित किया गया है यह दौरा राज्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान करने और उनका आकलन करने के उद्देश्य से किया गया है स्थानीय मुद्दे जो हमारे जिलों को प्रभावित करते हैं उन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।। इसी परिपेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती गीतांजलि शर्मा जी का 6 और 7 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास हमारे धमतरी जिला में तय हुआ है ।इस कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के द्वारा जिला स्तरीय प्रभारी धमतरी जिला महिला मोर्चा प्रभारी मीनल चौबे जी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारती खंडेलवाल जी महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन जी को नियुक्त किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्व तैयारी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा जी के विशेष उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। दो दिवसीय प्रवास के दौरान धमतरी जिला में महिला मोर्चा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया जाना है । बैठक में उन सभी कार्यक्रमों के महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को अलग अलग कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किया गया । इस बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला जैन जी महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा जी शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू जी जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल जी कार्यसमिति सदस्य कल्पना रणसिंह जी सुमिता पंजवानी जी महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन जी जिला मीडिया प्रभारी संगीता जगताप जी प्रचार प्रसार सह प्रभारी नीतू त्रिवेदी जी कार्यसमिति सदस्य डाली सोनी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!