Uncategorized

बदहाल विद्युत व्यवस्था से परेशान है कुरुद की जनता

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। कुरूद नगर की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। विगत कई दिनों से सुबह से लेकर विद्युत विभाग द्वारा खराबी, कुछ तकनीकी अड़चने आने के कारण कई बार विद्युत सप्लाई बाधित होती रही। वहीं कल सारा दिन से लेकर देर रात तक भी विद्युत सप्लाई बंद होती रही। बार-बार लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि कुरूद नगर व क्षेत्र विद्युत विभाग का डिवीजन बनने के बाद से कुरूद की विद्युत आपूर्ति और सर्विस अब तक के सबसे बुरे दौर में है। हल्की सी हवा और बारिश होते ही विद्युत समस्या बाधित हो जाती है। वहीं विद्युत दफ्तर लोगों की बात भी नहीं सुनी जाती। इससे आक्रोश बढ़ रहा है। कुरूद नगर में बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने और वोल्टेज सही नहीं होने के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरणों के खराब होने की संभावना भी बनी रहती है। वही हल्की बूंदा बांदी के बाद भारी उमस भरी गर्मी में बिना पंखा, कूलर के लोग परेशान होते हैं। विद्युत विभाग द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार की खराबियों का बहाना बनाकर सुधार कार्य के नाम पर लोगो को परेशान किया जा रहा है। गुरुवार को सारा दिन और देर रात तक बार-बार हो रही बिजली गुल और लोग वोल्टेज की समस्या से परेशान नगर के लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर गुस्सा निकाला। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग में समस्या सुनने के लिए टेलीफोन की भी व्यवस्था नहीं है। इसी तरह विभाग के अधिकारियों का नंबर भी नहीं लगता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!