Uncategorized

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम जी की सेवा करने गए सूरज शर्मा एवं साथियों का किया सम्मान

गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में रामसेवकों की टोली के सम्मान में सम्मान समारोह एवं रात्रि भोज का आयोजन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में किया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित वरिष्ठ नेताओं ने रामसेवकों से मुलाकात की व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में विपरीत परिस्थितियों में सेवा के लिए हमारे पास एक मजबूत टीम तैयार हो गई है जो देश के किसी भी हिस्से में सेवा के लिए तैयार है ।इस दौरान अयोध्या धाम दर्शन कार्यक्रम संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और मुख्यमंत्री जी को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए सफलतापूर्वक संचालन की सभी ने सराहना की । इस दौरान अयोध्या धाम दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर एक समिति बनाई गई थी इसके संयोजक धरमलाल कौशिक , सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, लखनलाल पैकरा , वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ ललित माखीजा के मार्गदर्शन में रामसेवकों की प्रथम टोली फरवरी महीने में अयोध्या धाम गई थी जहां देश भर से रामलला के दर्शन हेतु देश भर से पहुंचने वाले रामभक्तों के सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ से रामसेवक के रूप में पहुंचे सूरज शर्मा ,अरुण साहू, करुणाकर उपाध्याय, वंश गोपाल सिन्हा एवं गुलशन सिन्हा का सम्मान वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई । वही रामसेवा सूरज शर्मा ने भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश भाजपा संगठन एवं धमतरी भाजपा जिला संगठन सहित अयोध्या धाम दर्शन टोली का आभार व्यक्त करते हुए सदैव संगठन के निर्देशन पर खरा उतरने प्रतिबद्धता प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!