Uncategorized

ओजस्वी विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन -राजेश ठाकुर

निगम एमआईसी सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित

धमतरी। रत्नाबांधा कालेज मोड़ पास स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,केंद्र कुमार पेंदरिया, चोवाराम वर्मा,पार्षद सोमेश मेश्राम ने माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,केंद्र कुमार पेंदरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुविचारों का समागम रहे है अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किये है। उन्होंने कहे थे उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो के संदेश से युवाओं को प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगो को प्रभावित किया वह प्रेरणा के बड़े श्रोत माने जाते है। स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है जहां उन्होंने भारत व सनातन धर्म का इतनी संवेदनशीलता व गहराई से प्रतिनिधित्व किया था जिसे आज भी हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं। एमआईसी सदस्य चोवाराम वर्मा, पार्षद सोमेश मेश्राम ने कहा स्वामी विवेकानंद जी अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली और तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरियां बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!