Uncategorized

अवैध शराब बेचने वाले दो नाबलिको सहित चार आरोपी गिरप्तार

थाना कुरुद को मुखबिर से सूचना मिली की चर्रा रोड बालाजी इंडस्टीज काम्प्लेक्स के टीन शेड के नीचे बारिश होने के कारण मोटर सायकल के चालक सहित कुछ लोग थैलों में शराब रखकर खडे़ हैं की सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 02 व्यक्तियों एवं 02 अपचारी विधि से संघर्षरत बालक को थैलों में अवैध रूप शराब रखकर बिक्री करने ले जाने की फिराक में खड़े व्यक्तियों को पकडा गया।
जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 312/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
एवं दोनों अपचारी विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है.पकड़े गए आरोपियों में दीपक ढीमर पिता संतोष ढीमर 21 वर्ष धोबनी पारा कुरूद थाना कुरूद ,लक्ष्मण ध्रुव पिता मनीराम ध्रुव 22 वर्ष गॉड पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी
एवं दो अपचारी विधि से संघर्षरत बालक शामिल है .आरोपियों से जुमला कुल 189 पौवा देशी मसाला शराब 34.20 लीटर शराब जुमला कीमती 20,790 रू एवं मोटर सायकल कीमती करीबन 50,000 रू कुल जुमला कीमती 70,790 रूपये जब्त किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरुद निरीक्षक अरूण साहू सउनि. संतोष कोमरा, प्रआर. राजेश चन्द्राकर आरक्षक संतोष कुमार ध्रुव, मानक लाल साहू थाना कुरूद एवं प्रआर. हरीश साहू, आरक्षक महेन्द्र सिन्हा, सुजय मंडल, पीताम्बर राजपूत, महिला आरक्षक सुनीता नेताम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!