Uncategorized

वसुंधरा का जी-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप यूरोप में चयन, विस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

अक्टूबर में होने वाले ग्रीस यूरोप में वर्ल्ड जी-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की होनहार खिलाड़ी वसुंधरा सिंह का चयन हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से रायपुर निज निवास पर जी-जित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष धमतरी निवासी जितेंद्र शर्मा, महासचिव व कोच अजय राणा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी के मार्गदर्शन में वसुंधरा सिंह ने मुलाकात की।साथ ही भविष्य की अपनी कार्यप्रणाली के विषय में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी वसुंधरा सिंह जरूर भारत का नाम रोशन करेंगे। भारत के लिए मेडल लेकर आएंगे, जो छत्तीसगढ़ समेत राजनांदगांव, डोंगरगढ़ का मान बढ़ाने में सहायक होगा। जिलाध्यक्ष भंडारी ने विधानसभा अध्यक्ष से डोंगरगढ़ में विभिन्न इंडोर खेलों को बढ़ावा देने व उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। बताया कि डोंगरगढ़ में इंडोर स्टेडियम की आवश्यकता खिलाड़ियों के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है। मार्शल आर्ट, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस,बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योगा जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के खेल में सुधार हो, जिससे डोंगरगढ़ देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम जरूर रोशन करेगा। मौके पर डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, धमतरी जिला युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री लोकेश डागा, डोंगरगढ़ युवा मोर्चा महामंत्री अमित बोस, तरुण वरकड़े उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!