Uncategorized

रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए धमतरी के कार्यकर्ता

धमतरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल द्वारा रायपुर में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुंदर नगर चौक से गांधी चौक रायपुर तक पदयात्रा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तांबाकर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता आनंद महामंत्री मनोज कुमार वर्मा एवं छाया विधायक उत्तर रायपुर कन्हैयालाल अग्रवाल की अगवाई में निकला गया। तिरंगा यात्रा पदयात्रा करते गांधी चौक रायपुर पहुंच कर महात्मा गांधी के मूर्ति में माल्यार्पण पश्चात समापन होकर कांग्रेस भवन में एक सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस रायपुर के अध्यक्ष गिरीश दुबे थे।

अगस्त क्रांति दिवस मनाने कांग्रेस सेवा दल जिला धमतरी के अध्यक्ष होरीलाल साहू महासचिव विषेलाल साहू चिंताराम साहू केतु राम सिंहा मिलू राम साहू भोला देवांगन कोषाध्यक्ष संतलाल साहू फूल जी सिंहा शहर अध्यक्ष मोहन देवगन जितेंद्र साहू ब्लॉक अध्यक्ष गोपी किशन साहू अयूब खान नगरी नगर अध्यक्ष मोहन चक्रधारी बृजेंद्र साहू महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमन साहू श्रीमती रुक्मणी साहू सरपंच श्रीमती किरण साहू ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश साहू अन्य गरीब 50 सेवादल की कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!