Uncategorized

तिरंगा यात्रा: 200 से अधिक निगम अधिकारियों के साथ गूंजा देशभक्ति के नारे

धमतरी/मंगलवार की शाम 200 से अधिक नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा मां विंध्यवासिनी परिसर से शुरू होकर सदर बाजार मकई चौक सिहावा चौक होते हुए अर्जुनी चौक अर्जुन चौक से घड़ी चौक परिसर में समाप्त हुई। शाम करीब 4:30 बजे निकली इस रैली में नगर निगम के अधिकारी/ कर्मचारी कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा लिए मुख्य सड़कों पर निकले। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय हिंद” और “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
इस आयोजन में शहर के नागरिकों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया और देश के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त किया तथा हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!