Uncategorized

अवैध रुप से शराब परिवहन कर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध भखारा पुलिस ने की कार्यवाही

सूचना मिला की दीपक चेलक ग्राम कचंना अपने काले रंग की मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा हैं कि सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक चेलक पिता अजीत कुमार चेलक 19 वर्ष, ग्राम कचंना, चौकी बिरेझर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मो.सा. के उपर 48 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 5280रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 25000 रूपये जुमला कीमती 30280 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।कार्यवाही में थाना भखारा के सउनि० तेजू राम सिन्हा, आरक्षक हेमराज नेताम,खुमान लाल साहू, धनसाय भारद्वाज एवं गजेन्द्र टण्डन का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!