Uncategorized

धमतरी की छाया देवांगन पेरिस में करेगी कत्थक नृत्य

पूर्व में थाईलैंड में आयोजित कार्यक्रम में ले चुकी है हिस्सा

धमतरी। कोष्टापारा धमतरी की छाया देवांगन 13 से 17 सितंबर तक पेरिस (फ्रांस) में होने वाले इंटरकल्चर ओलंपियाड में डांस आर्टिस्ट के रूप में कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। 13वां कल्चर ओलंपियाड फ्रांस के युनेस्को हाऊस में 13 से 17 सितंबर तक होने वाला है। जिसमें अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ द्वारा चयनित नृत्य कलाकार धमतरी की छाया देवांगन अपने कला का प्रदर्शन करेगी। छाया देवांगन फ्री स्टाइल नृत्य प्रस्तुत करेंगी जिसमें कत्थक, भरतनाट्यम और हीप-होप का मिश्रित नृत्य करेंगी। छाया देवांगन पूर्व में थाईलैंड के आयोजित प्रतियोगिता में नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। वे इन दिनों मुंबई में अपने पति मनीष देवांगन और दो पुत्रियों के साथ रहती है। ये मूलत: धमतरी कोष्टापारा की रहने वाली है। छाया प्रोफेशनल कत्थक नृत्यांगना जो मुंबई में अपने गुरू अविता नायडू के संरक्षण में कत्थक सीखी हैं। उनकी दोनों बेटियां भी कत्थक की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही है। छाया देवांगन रूद्री धमतरी निवासी जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी एलएल देवांगन एवं नीलू देवांगन की सुपुत्री व रामलखन, विमला देवांगन की पुत्र वधु है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!