Uncategorized

महिला अवैध रुप से गांजा बिक्री करते गिरफ्तार,750 ग्राम गांजा जप्त

थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि हीराबाई ढीमर नाम की महिला खोड़िया तालाब के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में लोगो को गांजा विक्रय कर रही है की सूचना पर एन०डी०पी०एस० एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपिया श्रीमति हीराबाई ढीमर पति सहारू ढीमर 50 वर्ष निवासी विध्यवासिनी वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी के कब्जे से एक सफेद रंग के कपड़े के थैला के अंदर 750 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 8,000 रूपये एवं नगदी रकम 150 रूपये जुमला 1,150 रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप०क्र० 415/24 धारा 20 (क) एनडीपीएस०एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,प्रआर. हरीश साहू, आरक्षक गिरिश मिश्रा,महेंद्र सिन्हा,भागवत खांडेकर महिला आरक्षक प्राची गुप्ता,अनिता सिंह,सुनीता साहू, सोनिया साहू एवं शक्ति टीम से मआर.लक्ष्मी नागवंशी,महेश्वरी सिदार,सरला तिवारी, वाहन चालक ठाकुर राम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!