Uncategorized

अर्जुनी क्षेत्र के जिलाबदर हुए निगरानी बदमाश को मुजगहन में घुमते धमतरी पुलिस अर्जुनी पेट्रोलिंग ने किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा जिला बदर किये जाने के बाद भी दुसरी बार धमतरी जिले में फिर से घुम रहा था

आरोपी को दिनांक 09-11-23 को विधानसभा चुनाव के समय किया गया था जिलाबदर

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा गुंडा बदमाशों के उपर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 15/10/24 को मुखबिर से सुचना मिली की थाना अर्जुनी क्षेत्र का *निगरानी बदमाश* मनोज नागरची पिता सुरेश नागरची उम्र 20 साल मुजगहन, बिना अनुमति के जिला में प्रवेश कर मुजगहन गांव के पास घूम रहा है,की सुचना पर बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जो आरोपी को आईपीसी. की धारा 188 तथा छ.ग.जन सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त आरोपी को दिनांक 09/11/23 को विधानसभा चुनाव के पूर्व जिला दंडाधिकारी धमतरी के द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक निरी.सन्नी दुबे,
उनि.सरीता मानिकपुरी, सउनि.उत्तम निषाद, आरक्षक खेमू हिरवानी एवं अर्जुनी पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!