Uncategorized

सोने चांदी के दाम छू रहे आसमान, सोना 80500, तो चांदी पहुंचा रिकार्ड 9960 प्रति तोला से ऊपर

दीपावली के पूर्व सोनो चांदी के लगातार बढ़े भाव, फिर भी व्यापार गुलजार रहने की उम्मीद

धनतेरस के पूर्व कल 24 को पुष्य नक्षत्र में होगी जमकर खरीददारी, व्यापारियों ने की तैयारी
धमतरी। दीपावली पर्व उत्साह उमंग, व्यापार, धन, संपदा और खुशियां लेकर आती है। इस दिवाली भी व्यापार बेहतर रहने की उम्मीद है। लेकिन इस बार सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे है। इसके बाद भी सराफा बाजार गुलजार रहने की उम्मीद है। चमेली चौक स्थित अरिहंत ज्वेल्र्स के संचालक धनराज लुनिया ने बताया कि 22 अक्टूबर को सोना 24 कैरेट प्रति तोला 80500 और चांदी 9960 रिकार्ड भाव तक पहुंच चुका है। लेकिन बढ़ते दामों का दीपावली बाजार पर विशेष फर्क पडऩे की उम्मीद कम है। ग्राहक आभूषण व अन्य सामान खरीदने बाजार पहुंचेंगे। और विशेष मुहुर्त जैसे पुष्य नक्षत्र, धनतेरस, लक्ष्मी पूजा आदि पर बाजार में रौनक रहेगी।
बता दे कि धनतेरस के पूर्व पुष्य नक्षत्र को बाजार में जमकर ग्राहकी रहती है। इस बार 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। कार्तिक मास में आने वाले पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व रहता है। उसमें भी गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व अलग होता है। उसमें भी गुरु पुष्य नक्षत्र शुभ संयोग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि का योग लेकर आता है। बताया जा रहा है कि 24 अक्टूबर गुरु पुष्य नक्षत्र सुबह 6.35 बजे से शुरु होगा इसकी समाप्ति 25 अक्टूबर सुबह 7.35 बजे होगी। गुुरु पुष्य नक्षत्र में सोना चांदी के आभूषण वाहन, बर्तन सहित अन्य सामानों की खरीददारी को काफी शुभ माना जाता है।


दीपावली पर ग्राहकों के लिए आकर्षक आफर
दीपावली पर्व की रौनक बाजार में शुरु हो चुकी है। अभी ज्यादातर कपड़ा और इलेक्ट्रानिक बाजार में ग्राहकी है। आटो मोबाईल सेक्टर में बुकिंग का दौर जारी है। इस बार दीपावली पर ग्राहकों के लिए आकर्षक आफर भी दिये जा रहे है। इस संबंध में अरिहंत ज्वेल्र्स के संचालक धनराज लुनिया ने बताया कि पुराने आभूषण पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को कूपन दिया जा रहा है। जिसका लक्की ड्रा निकाला जायेगा। और विजेताओं को आकर्षक इनाम प्रदान किया जायेगा। श्री लुनिया ने बताया कि उनकी प्रतिष्ठान अनवरत 19 सालों से ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरती रही है। उनके प्रतिष्ठान में हॉल मॉक वाले शुद्ध आभूषण मिलते है। ग्राहकों की खुशी और संतुष्टि उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!