Uncategorized

शहर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने मानसून कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

समाजसेवी पं.राजेश शर्मा की पहल, राज्य स्तर के क्रिकेटर रघुवीर बघेल का नेतृत्व आयोजन का बना माध्यम

महामुकाबला के लिए 35 टीमें तैयार

धमतरी। मानसून कप टर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मैत्री विहार कॉलोनी गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के साथ धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के संरक्षण में हुआ। इस प्रतियोगिता में 35 नामचीन टीमों के साथ क्रिकेट क्षेत्र नामी खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाने के लिए मैदान पर उतरेंगे जिसमें फाइनल विजेता को 35000 रुपए तथा विनर कप दिए जाने की व्यवस्था की गई है वहीं द्वितीय पुरस्कार 25000 हजार रूपए निर्धारित किया गया है , प्रथम दिवस क्वालीफाई करने के लिए 6 मैच खेले गए यहां पूरा आयोजन 6 दिनों तक चलेगा।इस अवसर मुख्य रूप से नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा,एक्साइज कमिश्नर विकास गोस्वामी तथा प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी गौरव शर्मा के साथ ही नगर निगम के पार्षद गण पिन्टू यादव, कुलेश सोनी उपस्थित रहे। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को समाज के लिए एवं सही तथा सकारात्मक दिशा में लगाएं तो यह कार्य एक नई ऊंचाई को प्राप्त कर, गौरवशाली क्षण निर्मित करेगा।
सार्वजनिक जीवन में समाज, धर्म, खेल के लिए कार्य करना है उद्देश्य, इससे मिलता है आत्मिक संतोष -:पं.राजेश शर्मा
शहर के सार्वजनिक धरातल पर समय-समय पर समाज ,धर्म तथा खेल को केंद्र बिंदु बनाकर आयोजित होने वाले अनेक कार्यक्रमों का पर्याय के रूप में सामने आने वाले धर्म प्रेमी समाज सेवी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले लोगों को इन सब के प्रति अपने नैतिक धर्म का निर्वहन करते हुए ऐसे नवोदित खिलाडिय़ों को हर संभव सहयोग करते हुए प्रोत्साहित करने की माहिती आवश्यकता है श्री शर्मा ने उन सभी को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा ऐसे कार्य के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहेंगे क्योंकि इससे उन्हें आत्मिक रूप से संतुष्टि तथा शांति प्राप्त होती है तथा उनका सार्वजनिक जीवन भी समृद्ध होता है यही उनके जीवन की एक अनमोल पूंजी भी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!