Uncategorized

बसस्टैंड में मारपीट एवं चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को तत्काल किया गया गिरफ्तार

होटल व्यवसायी एवं बस स्टॉफ में बस पार्किंग को लेकर पूर्व में भी हुआ था विवाद

घटना के वीडियो बनाते होटल व्यवसायी के मित्र डॉक्टर को देख आरोपी ने गुस्से में मारा था चाकू

कल रात्रि करीबन 10:30 बजे लक्की भोजनालय के मालिक सौरभ अग्रवाल द्वारा श्रीराम बस के मालिक को फोन करके बोला गया कि, आपके बस स्टॉफ के द्वारा गाड़ी को कहीं भी खड़ा कर दिया जाता है जिससे परेशानी होती है उनको समझाओ तब गाड़ी मालिक द्वारा अपने स्टॉफ को गाड़ी को तरतीब से खड़ा करने हेतु बोला गया जो गाड़ी का मैनेजर अभिनव उर्फ़ लवली तिवारी अपने साथियों के साथ आकर लकी भोजनालय के मालिक सौरव अग्रवाल को गाली गलौज करने लगा जो सौरभ अग्रवाल के साथ मौजूद उसका मित्र डॉक्टर उपेंद्र टंडन के द्वारा घटना का वीडियो बनाने लगा, जिसे देखकर आरोपी द्वारा किसी धारदार चीज से डॉक्टर के पेट ऊपर बाएं पसली में वार किया गया, डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया है, हालत सामान्य है, सौरभ अग्रवाल की रिपोर्ट पर एफ.आई.आर. दर्ज किया गया है, डॉक्टर केरेगांव मे पदस्थ है,लक्की भोजनालय में हमेशा आना जाना लगा रहता है।थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं सायबर टीम द्वारा तीन आरोपियों अभिनय उर्फ लवली तिवारी पिता विद्या सागर तिवारी 35 वर्ष पता आमा तालाब गली नंबर 4 धमतरी,सूरज रजक पिता गजानंद रजक 27 वर्ष पता नयापारा वार्ड बजरंग चौक धमतरी,आशुतोष तिवारी पिता एम एल तिवारी 24 वर्ष पता आमा तालाब गली नंबर 4 धमतरी जिला धमतरी को तत्काल गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र.404/24 धारा 296,115(2)351(2)118(1)3(5),285 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त मामले में एक अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर ली जायेगी।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी एवं साइबर प्रभारी धमतरी सहित कोतवाली एवं साइबर स्टॉफ का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!