Uncategorized

धारदार चाकू लहरा कर लोगों को डराने धमकाने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरप्तार

आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल

बिलाई माता मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो कि रामपुर वार्ड सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास धमतरी में अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा कि सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान रामपुर वार्ड सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम पिंटू कुमार पटेल पिता नटवरलाल पटेल 35 साल निवासी रामपुर वार्ड सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास धमतरी का रहने वाला बताया।
आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र.408/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.रवि जगने,दिलेश्वर कुजूर,आर.मुकेश सिन्हा,रघुराज कर्ष, हेमंत ध्रुव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!