Uncategorized

आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बलौदाबाजार जिले के 750 अभ्यर्थियो में 310 अभ्यर्थी हुए शामिल

275 अभ्यर्थियों का ही दस्तावेज सही पाया गया जिसकी नापजोख सहित शारिरिक दक्षता का हुआ परीक्षण

अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) का भी पुलिस अधीक्षक एवं भर्ती कमेटी द्वारा किया जा रहा है निराकरण

भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी ना इसके लिए चीप सिस्टम,सीसीटीवी सहित पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार की जा रही है मानिटरिंग

पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा प्रक्रिया का दूसरे दिन पुलिस लाईन रूद्री में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय एवं भर्ती कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में आज बलौदाबाजार जिले के 750 अभ्यर्थियों को बुलवाया गया था।
जिसमें लगभग 310 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके दस्तावेजों की छानबीन परिक्षण किया गया जिसमें 275 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाये गये जिसका शारिरिक नापजोख सहित 100 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊची कूद का दक्षता परीक्षा लिया गया है।
कुछ अपात्र एवं दस्तावेज में खामी पाये गए अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) का भी पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा निराकरण किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभ्यर्थियों से लगातार की जा रही है अपील उपरोक्त भर्ती पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है।छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता बरती जावेगी आप किसी के भी झांसे में न आवें। यदि कोई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु पैसा देते है एवं भर्ती कराने के लिए कोई पैसा लेते है, तो दोनों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी और उस अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया से अलग किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!