Uncategorized

सांगठनिक इकाइयों के आंतरिक चुनावो में जुटी भाजपा

भाजपा का भीतरी लोकतंत्र हमारी असली ताकत, कांग्रेस में परिवारवाद उसके पतन का कारण-पँ राजेश शर्मा

धमतरी। आगामी निकाय चुनावों से पहले धमतरी भाजपा में आंतरिक चुनावो की तैयारी शुरू हो गई है, धमतरी निगम क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, और मकेश्वर वार्ड के शक्ति केंद्रों में पदाधिकारी चुनाव की रणनीति के लिए कालिका शक्ति केंद्र में बैठक बुलाई गई, इसमे पँ राजेश शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। पँ राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के भीतर का लोकतंत्र पार्टी की लघुतम पदों तक काम करता है यही भाजपा को शक्तिशाली और चिरायु बनाती है। वहीं कांग्रेस के अंदर हाई कमान से लेकर नीचे तक परिवारवाद और चाटुकारिता से संगठन बनता है, पँ राजेश ने कहा कि यही परिवारवाद कांग्रेस को अंदर से खोखला कर चुका है। बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय साहू,पूर्व महापौर अर्चना चौबे, पूर्व निगम सभापति प्रकाश शर्मा, पार्षद प्रकाश सिन्हा, जि़ला उपाध्यक्ष अरविन्दर मुंडी,भरत सोनी,शरद चौबे ,पूर्व पार्षद रीना सोनवानी ,जि़ला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव , विकास शर्मा ,अमृत साहू,दिलीप पटेल,आमना सोना, जितेंद्र साहू,शंकरदास मानिकपुरी,हर्ष शर्मा,ललित, आजाद सोना, नरेश सोना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!