Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है – इंदर चोपड़ा

पूर्व विधायक ने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है

धमतरी। पूर्व विधायक श्री चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। कई देश प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर अभूतपूर्व सम्मान कर रहे है। साथ ही उन्हे अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देकर सम्पूर्ण भारत वासियों का सम्मान बढ़ा रहे है। हालही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाइजीरिया दौरे पर नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया जो देश के लिए गौरव की बात है एक समय आएगा जब प्रधानमंत्री श्री मोदी का समूचा विश्व सम्मान करेगा। पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने आगे कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है वहां-वहां प्रधानमंत्री श्री मोदी के जनकल्याणकारी कार्यक्रम तीव्र गति से चलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ मिल रहा है देश व प्रदेश में खुशहाली है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बनाए रखने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा सांसदों को विजय श्री दिलाने में महत्व भूमिका निभाई है देश के सर्वहारा वर्ग के उत्थानार्थं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है विश्व गुरु के रूप में विकसित भारत के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान से दिया जा सकता हैं।
अपने विधायकी कार्यकाल में श्री चोपड़ा ने स्थापित किये थे विकास के नये कीर्तिमान
पूर्व विधायक श्री चोपड़ा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रथम कार्यकाल में विधायक रहे जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में तत्कालीन समस्याओं एवं मांगों को अधिकांशत: पूर्ण करने में सफलता पाई और एक नया कीर्तिमान स्थापित लोकसभा चुनाव में महासमुंद कांकेर दुर्ग लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री श्री मोदी का हाथ मजबूत करने प्रचार-प्रसार करते हुए भाजपा को मतदान की अपील की थी जिसका असर यह रहा की तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी विजय रहे। श्री चोपड़ा सालों से जनता की समस्याओं के निराकरण व मांगो को पूरा कराने सक्रिय है। रोजाना उनके निवास कार्यालय में फरियादी पहुंचते है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!