नगर घड़ी को तोड़ने के बजाय इसे सुधारने पर ध्यान दिया जाए तो शहरहित में अच्छा होगा
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, शहर ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री आशुतोष खरे ने नगर घड़ी को बताया शहर की शान,पहचान और जरुरत

कहा, जनभावनाओं के विपरीत होने वाले कार्यो का शहर कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध
धमतरी. नगर घड़ी की को तोड़कर हटाने का प्रयास हो रहा है.जिसका विरोध भी हो रहा है.उक्त मुद्दे पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, शहर ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री आशुतोष खरे ने कहा कि नगर घडी शहर की शान है.शहर की पहचान है इस प्रकार इसे तोड़कर हटाकर नगर की शान को धूमल किया जाना सही नहीं है.शहर के हृदय स्थल में स्थापित घड़ी अब शहर की जरूरत भी है.ऐसे समय में इसे हटाना शहर की जनता का ही अपमान नहीं अपितु इसे स्थापित करने वाले का भी अपमान होगा।वर्तमान सत्तासीन व्यक्ति को धमतरी की देवतुल्य जनता से इस विषय में सहमति लेना चाहिए न कि एक तरफा इसे हटाना चाहिए।घड़ी चौक के नाम से प्रसिद्ध हृदय स्थल में घड़ी यातायात में कही भी बाधक नहीं। इसे हटाने की बजाय महापौर इसे सुधारने में रुचि रखते तो शहर हित में अच्छा होता।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर इस विषय पर जनता के बीच जाकर उनका अभिमत लेगी। घड़ी को तोड़ने का हम पुरजोर विरोध करेंगे।विकास कार्यों को प्राथमिकता न देने देकर केवल अतिक्रमण के नाम पर द्वेष पूर्ण कार्यवाही अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।ट्रिपल इंजन की सरकार का ढिंढोरा पीटने वाले विकास की सिर्फ घोषणा तक ही सीमित है.धमतरी की देवतुल्य जनता ने आपको विकास के लिए जनादेश दिया है,विनाश करके उनका अपमान न करें।शहर में बिजली और पानी सहित समस्त बुनियादी व्यवस्था बदहाल है इस पर कार्य किया जाना आवश्यक है।न की शहर की पहचान को तोड़ने की. शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, शहर ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री आशुतोष खरे ने आगे कहा कि नगर घडी को तोड़ना ही एक मात्र रास्ता नहीं है.इसे सुधार कर इसका सदुपयोग करने पर ध्यान देना चाहिए.प्रदेश में कई अन्य शहरों में नगर घडी है लेकिन धमतरी एक मात्र ऐसा शहर है जंहा नगर घड़ी को तोड़ने का प्रयास हो रहा है.महापौर रामू रोहरा को नगर विकास पर जोर देना चाहिए लेकिन सिर्फ गरीबो के आशियानों पर अतिक्रमण के नाम पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की जा रही है.शहर कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर हमेशा सरकार के साथ रही है और आगे भी रहेगी लेकिन जब अन्याय पूर्ण कार्यवाही होगी इसका पुरजोर विरोध भी करेगी.जनहित और जन भावनाओ के होनी वाली हर कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस जनता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी.