Uncategorized

धमतरी जिले में हो रही अवैध प्लॉटिंग के कारण कृषि भूमि हो रही बर्बाद – विधायक ओंकार साहू

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से धमतरी जिला में अवैध प्लॉटिंग लगातार जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा खेतीहर जमीनों में की जा रही है लगातार प्लाटिंग की शिकायत किए जाने के बावजूद राजस्व विभाग व अधिकारीयों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई न करने पर धमतरी विधायक ओंकार साहू नाराज है। उन्होंने कहा वे अवैध प्लॉटिंग का सवाल उठाकर जिले के भूमिहीन हो रहे किसानों को बचाने का कार्य करने की बात कही। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के उपरांत से ही जिले में सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर क्षेत्र की भोली-भाली जनता को ठगा जा रहा है। जिले में भू-माफियाओं द्वारा लगातार की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरोध में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीण भी चिंता जाहिर करने लगे है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत कर ग्राम रुद्री समेत आसपास के क्षेत्रों में चल रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए जाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि भू-माफिया किसानों से औने पौने दाम में जमीन खरीदकर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं । जिसको लेकर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा अवैध प्लाटिंग में कालोनाईजर एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नाली, बिजली, पानी की सुविधा के उपरांत के ही प्लाट कटिंग कर बेचे जाने का नियम है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की है। उन्होंने कहा जानिए किस तरह अवैध प्लॉटिंग की जा रही। एक ही खसरा नंबर की जमीन के कई टुकड़े कर दलालों द्वारा बेची जा रही है। टुकड़े-टुकड़े पर रजिस्ट्री किए जाने पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। प्लाटिंग के लिए कालो नाईजर एक्ट का लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!