Uncategorized

ढाबा में अवैध रुप से शराब की बिक्री, 45 पौवा देशी मशाला शराब जप्त

धमतरी। चौकी बिरेझर को मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम कचना के फैमिली ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है। रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक दास मानिकपुरी, पिता हंस दास मानिकपुरी 45 वर्ष निवासी राजपुर हॉल फैमली ढाबा कचना के कब्जे से थैले के अंदर 45 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 4950 रूपये एवं बिक्री रकम 2160 रुपये जुमला रकम 7110 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी बिरेझर थाना कुरूद में धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में चौकी बिरेझर से सउनि.कांति लाल साहू,प्रआर.हरीश साहू,शेषनारायण पांडेय, आरक्षक भागवत खांडेकर, ओम प्रकाश निषाद महिला आरक्षक प्राची गुप्ता का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!