Uncategorized

51 गर्भवती बहनों का कराया गया सामूहिक पुंसवन संस्कार

हजारों परिजनों ने नशा मुक्त समाज स्थापना का लिया संकल्प

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी अभियान के अंतर्गत गोकुलपुर में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत 51 गर्भवती महिलाओं का विधिवत पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ गर्भ पूजन पुंसवन संस्कार संपन्न कराया गया। कथा वाचक परमानंद महराज ने बताया कि माता का गर्भ एक मंदिर है।आने वाला संतान ईश्वर का प्रतिनिधि है। गायत्री यज्ञ द्वारा गर्भ पूजन से उत्पन्न संतान संस्कार वान , ज्ञानवान, चरित्रवान और गुणवान होता है।जो माता पिता की सेवा करने वाला परिवार जनों का सहारा होता है।यज्ञ से मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ जीवन की सभी कठिनाइयों का समाधान होता है। जिन बहनों का पुंसवन संस्कार हुआ उनमें श्रीमती माधुरी पटेल,युगेश्वरी मरकाम, नेहा नागवंशी ,लक्ष्मी यादव,दुर्गेश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, देवयानी साहू, संजना विश्वकर्मा, ममता, महेश्वरी साहू,कुलेश्वरी,खेमिन,खामेश्वरी, गोपिका, वसुन्धरा,टीकेश्वरी सिन्हा, देविका,नामेश्वरी निरमला निषाद, पुष्पांजलि, पूनम, प्रीति, प्रेरणा साहू, भुनेश्वरी,भुपेश्वरी कोसरिया, मनीषा,खेमलता यादव, कान्ति साहू,टिकेश्वरी साहू,टुमेश्वरी साहू,दुर्गेश्वरी साहू, पुष्पांजलि कंवर,पुकेश्वरी ध्रुव, देविका साहू, झरना साहू, राधिका साहू,गौरी मंडावी, नंदनी यादव,हेमा साहू,शुभा सोनकर, कीर्ति ठाकुर,मुकेश्वरी, देवकी ध्रुव, शशि कला, पुष्पा ध्रुवंशी, पूर्णिमा बघेल, श्रेया शर्मा, सविता यादव, भूमिका यादव, खिलेश्वरी यादव एवं भुनेश्वरी साहू प्रमुख हैं। उपस्थित हजारों परिजनों द्वारा एक बुराई छोड़ने के साथ जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के माखन लाल साहू, राजकुमार साहू, डॉ अनिल गजपाल,शेखन साहू, दिग्विजय साहू, भुनेश्वर देवांगन, सुभाषिनी साहू, गीता साहू, यशोदा साहू,पदमनी साहू, हेमलता सिन्हा, प्रमिला साहू, डॉ राधिका,अनुसूईया सिन्हा, बसंता निर्मलकर सहित सभी परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। विशेष उपस्थिति वरिष्ठ परिजन एस.आर.प्रजापति की रही। आयोजन में गोकुलपुर, रुद्री, धमतरी नगर के साथ आस पास के परिजनों की बहुत बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!