Uncategorized

महापौर विजय देवांगन ने 5 साल के सफल कार्यकाल में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर जताया आभार

महापौर विजय देवांगन ने कार्यालयीन आखिरी दिवस दिन शुक्रवार चूंकि कार्यकाल दिनांक 5 जनवरी तक का है लेकिन कार्यालयीन दिवस आज तक होने के कारण अपने पार्षद साथियों के साथ आयुक्त श्रीमती प्रीया गोयल के साथ सौजन्य भेंट करते हुए उन्हें 5 साल के कार्यकाल के लिये समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करने पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं शहर के समस्त गणमान्य नागरिकों जिन्होनें 5 साल मेरे एवं मेरे साथियों के ऊपर भरोसा करते हुए नगर निगम के सत्ता सौंपी थी उनके आशीर्वाद एवं सहयोग से 5 वर्ष का कार्यकाल निर्विद्ध संपन्न हुआ इसके लिये समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ पक्ष एवं विपक्ष के सभी पार्षदों को भी महापौर विजय देवांगन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। और विशेष रूप से पार्टी के वरिष्टजनों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया.5 साल के पूरे कार्यकाल में हर गतिविधियों तथा सभी योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओ के प्रचार-प्रसार करने के लिये मीडिया का जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिये इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के साथियों को धन्यवाद दिया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!