Uncategorized

धमतरी में विकास की गंगा बहाने भागीरथी साबित हो रहे रामू रोहरा : अविनाश दुबे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धमतरी दौरा रहा विकास कार्य व युवाओं के नाम

धमतरी के युवाओं को मुख्यमंत्री की तीन बड़ी सौगत

धमतरी के एकलव्य मैदान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को दी 2 अरब 68 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक के 78 विकास कार्यों की सौगात वही मुख्यमंत्री ने 2 अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की लागत के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया। एक लंबे समय से धमतरी विकास कार्यों की राह ताकता रहता था, पर भारतीय जनता पार्टी ने धमतरी जिले को सम्मान देते हुए अपने कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता रामू रोहरा को प्रदेश महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी है तब से ही रामू रोहरा पूरे प्रदेश में संगठन कार्य के साथ ही साथ लगातार धमतरी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते आ रहे हैं। धमतरी को पिछले 1 वर्ष में जब से प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन की सरकार आई है उसके साथ ही करोड़ों की सौगात मिलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। भागीरथी ने जिस तरह गंगा को धरती पर लाया था इस तरह रामू रोहरा धमतरी के भागीरथी साबित हो रहे हैं और लगातार विकास की गंगा के बहाव को रायपुर से धमतरी की ओर मोड़ दिया है। मुख्यमंत्री धमतरी के प्रवास पर थे उन्होंने विभिन्न कार्यों का कोई पूजन व शिलान्यास किया वहीं स्वामित्व कार्ड वितरण किया, पर आज उनका यह धमतरी प्रवास इस मायने में भी खास रहा की मुख्यमंत्री ने धमतरी के युवाओं के लिए तीन बड़ी सौगात दी। तीनो ही विषयों पर रामू रोहरा जी ने मुख्यमंत्री जी से मांग रखी थी कि युवाओं के भविष्य उज्जवल बनाने के लिए एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को सुगम बनाने के लिए “हाईटेक लाइब्रेरी के रूप में नालंदा परिसर” धमतरी में बने जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री जी ने मंच से की, तो वहीं विगत दिनों ऐतिहासिक गौरव ग्राम कंडेल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे नवीन महाविद्यालय कंडेल के वार्षिकोत्सव में जब मुख्य अतिथि के रूप में श्री रोहरा पहुँचे और देखा कि महाविद्यालय के बच्चे भवन के अभाव में ही पढ़ाई के लिए मजबूर है तो उन्होने इस विषय पर मुख्यमंत्री जी को अवगत करा उनसे भवन देने की मांग की जिसकी भी आज मुख्यमंत्री जी ने मंच से घोषणा कर दी। और लंबे समय से धमतरी में चल रहे विधि विभाग के छात्र-छात्राओं कि यह मांग रही की विधि विभाग के लिए स्वतंत्र भवन होना चाहिए क्योंकि यह किसी भी महाविद्यालय में विधि संकाय के संचालन के लिए निर्धारित मापदंड है जिसकी पूर्ति न होने बार काउंसिल द्वारा विधि की मान्यता रद्द कर देने का ख़तरा बना रहता है। इस मांग को लेकर विगत दिनों जब एन. सी. सी. दिवस पर रामू रोहरा बीसीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय गए थे तो विधि विभाग के छात्र छात्राओं न उनके समक्ष रखी थी उन्होने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री जी मांग की आप आये तो इन बच्चों को भवन दे दीजिए। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल उनकी बात पर सहमति दे दी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के बाद छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल है और उन्होंने मुख्यमंत्री व रामू रोहरा को धन्यवाद दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!