Uncategorized

भर्री पारा सोरिद में पुलिस का छापा,5 जुआरी गिरप्तार, 13160 नगद ताशपत्ती जप्त

सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा जुआ खेलने वाले 5 जुआरियों पर धारा 3(2)छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
मुखबिर के बताये जगह जाकर भर्री पारा सोरिद में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 5 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 13160 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।जुआरियों में खोमन सिन्हा पिता नदूराम सिन्हा 32 वर्ष पता बोरिदकला थाना पुरूर,कान्हा साहू उर्फ खोमेन्द साहू पिता स्व.मोहन राम साहू 26 वर्ष पता अम्बेडकर चौक (जोधापुर),ओमप्रकाश साहू पिता हजारी साहू 42 वर्ष पता देवागन पारा भटगांव,सुरेन्द देवागन पिता स्व. बल्लू राम देवांगन 35 वर्ष पता सोरिद काली मंदिर के पास,प्रिंस सिन्हा पिता जोहत राम सिन्हा 31 वर्ष पता जोधापुर वार्ड धमतरी शामिल है l.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी,सायबर निरीक्षक सन्नी दुबे,प्रआर. लोकेश नेताम आरक्षक
फनेश साहू ,दीपक साहू,विकाश द्विवेदी,आनंद कटकवार, योगेश नाग,मनोज साहू , मुकेश मिश्रा,किशोर देशमुख, युवराज ठाकुर,कृष्णा पाटिल,थाना कोतवाली से
प्रआर.सौरभ पटेल, आरक्षक भूपेंद्र पदमशाली
सहित थाना कोतवाली स्टॉफ की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!