Uncategorized

मोदी की गारंटियों ने देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाया है – अरुण साव

युवा सम्मेलन में शामिल होने धमतरी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने की पत्रकारों से चर्चा

धमतरी। जैन स्थानक भवन में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में शामिल होने उप मुख्यमंत्री अरूण साव पहुंचे। सम्मेलन पश्चात उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। श्री साव ने कहा कि पीएम की गारंटी पूरी करने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने रिकार्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान, गरीब, महिला, युवा वर्ग के हित में कार्य किया। लोगों के जीवन में परिवर्तन लाकर सुलभ बनाया है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। पिछले 100 दिनों में विष्णुदेव सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है, जो देश में रिकार्ड है। मोदी की गारंटियों ने देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रदेश के गरीब तबके के लोगों तक केन्द्र सरकार की योजनाएं पहुंची है। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। कांग्रेस के भीतर भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस डरी हुई है, इसलिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा के विपरीत है। राहुल गांधी के बस्तर आगमन को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार थी तो उन्होंने बस्तर के लोगों के लिए क्या किया। जिसका जवाब उन्हें इस चुनाव में देना होगा। कई सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी का विरोध कांग्रेसी ही कर रहे हैं। उन्होंने धमतरी क्षेत्र से भाजपा द्वारा कभी भी लोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर कहा कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत के ही प्रत्याशी हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष भगत, निर्मल बरडिय़ा, सरला जैन, अर्चना चौबे, चंद्रकला पटेल, हेमराज सोनी, विजय साहू, चेतन हिन्दुजा, विजय मोटवानी, महेन्द्र खण्डेलवाल, योगेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!