Uncategorized

धमतरी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

धमतरी। धमतरी जनपद पंचायत के 25 सदस्यों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, इस सूची के अनुसार 24 क्षेत्र में बाजपा अधिकृत प्रत्याशी नामांकन जमा कर चुनावी मैदान में उतर गये है। क्षेत्र क्रमांक 8 से सूची में अधिकृत प्रत्याशी के रुप में भगत यादव का नाम है, इन्होंने नामांकन फार्म ही जमा नहीं किया। हालांकि इनके स्थान पर दूसरे प्रत्याशी का नामांकन जमा कराया गया है। सूची में अधिकृत प्रत्याशी भगत यादव के होने से अब कार्यकर्ता समझ नही पा रहे कि वे अधिकृत प्रत्याशी किसे माने फिर प्रत्याशी बदलने पर दूसरी सूची भी जारी नहीं की गई कि जिससे असमंजस दूर किया जा सके। पंचायत चुनाव सिम्बाल से नहीं होता कि कमल का सिम्बाल मिलने पर खुद ही क्लियर हो जाता कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कौन है। जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भगत यादव द्वारा नामांकन जमा नहीं करने का कारण बताया जा रहा कि लिमतरा समेत कुछ गांव के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा था कि बाहरी प्रत्याशी को न उतारा जाए। जबकि भगत यादव का गृह ग्राम बोडरा है जो जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के गांव बिजनापुरी, सरसोपुरी, धौराभाठा, रावनगुड़ा, लिमतरा, संबलपुर के बीच बसा है। कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए भगत यादव ने पार्टी के उपर निर्णय छोड़ा था, आखिरी में प्रभारी ने लिमतरा के भेष कुमार साहू का नाम आगे बढ़ा दिया । इस पर भगत यादव ने नामांकन जमा नहीं किया, अब भेष कुमार का मुकाबला कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ब्रजेश जगताप से होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!