Uncategorized

समझदारी और विकास को गति प्रदान करने वाला बजट- राजा रोहरा

धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के राजा रोहरा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बहुत ही समझदारी और विकास को गति प्रदान करने वाला बजट पेश किया है। जिसमें सभी पक्षों को – बहुत सटीकता के साथ समायोजित – कर एक उत्तम बजट पेश किया। इस बजट में गत वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। – आय और व्यय का समायोजन भी छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के – निर्माण को ध्यान में रखकर किया गया है। जैसा कि देश का हर नागरिक जनता है कि जब भी भाजपा की सरकार आती है मूल बहुत सुविधाओं का बहुत ध्यान रखती है। फिर से प्रदेश की सड़के एक बार पुनः आम जनता के आरामदायक सफर के लिए जल्द ही तैयार हो जाएगी इसका बजट में पहले से ज्यादा राशि आना साबित करता है। मध्यम वर्ग के व्यापारियों को पुराने वैट के मामले से मुक्त करना, कृषि बजट में वृद्धि करना, औद्योगिक विकास के लिए उच्च नीति अपनाते हुए निवेश बढ़ाने के प्रति कार्य, आवास योजना, महतारी वंदन, साइबर पुलिस को नई सुविधाएं से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में बहुत बारीकी से ध्यान रखा गया है। कुल मिलकर ये बजट छत्तीसगढ़ प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!