Uncategorized

भाजपा सरकार ने किया महिलाओं का सम्मान- महेंद्र खंडेलवाल

धमतरी। महिला दिवस के अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। केंद्र व राज्य सरकार की ऐसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं है जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इन्ही योजनाओं के कारण अनेक महिलाओं को लखपति दीदी बनने का मौका मिला। महिला समूहों को रोजगार से जोड़ने का काम तेजी से हु है। महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए पहुंच रहे है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही यह गौरांवित करने वाला पल है। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कर दिया है, यह बिल लागू होने के बाद देश की आधी आबादी को पूरा हक मिलने लगेगा, महिलाओं के हित मे किये जा रहे कार्य के लिए राज्य व केंद्र की सरकार बधाई की पात्र है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!