Uncategorized

पहले स्कार्पिओ से कार को मारी ठोकर फिर बन्दुक दिखा कर तीन नकबपोशो ने लुटे 20 लाख नगद

आज दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई जिसमे तीन नकाबपोश युवको ने गन दिखा कर लाखो लूट ले गए.
मिली जानकारी के अनुसार सीजी 08 ऐ यु 4942 नंबर वाले कार में सवार व्यक्ति अपने साथ बीस लाख रुपये ले कर राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहा था तभी ग्राम पोटियाडीह के पास एक स्कार्पिओ वाहन द्वारा कार को ठोकर मारा गया फिर वाहन से तीन नकाबपोश युवक उतरे और बन्दुक दिखा कर कार में रखे बीस लाख लूट ले गए.कार सवार को झाड़ियों फेक दिया गया. घटना के बाद पुलिस को सूचना पर अर्जुनी पुलिस व सायबर सेल मौके पर पहुंची.और जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है पीड़ित व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है.यंहा कई सवाल उठ रहे. है कि लुटेरों को कैसे पता चला को कार में बीस लाख रुपये लाया जा रहा है? और कार ऐ बीस लाख नगद परिवहन क्यों किया जा रहा था ? ऐसे कई सवाल है जो पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!