Uncategorized

नगर निगम की सख्त कार्यवाही : अवैध होर्डिंग्स पर चला बुलडोजर

धमतरी। शहर की खूबसूरती और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम धमतरी द्वारा अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत निगम की टीम ने घड़ी चौक से अर्जुनी चौक तक दर्जनों बड़े होर्डिंग्स, बैनर और फ्लेक्स हटाए। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों और चौराहों से सैकड़ों अनधिकृत विज्ञापन सामग्रियों को हटाया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में कई बार चेतावनी और नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कुछ व्यापारियों और संस्थानों ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना अनुमति के बोर्ड लगा दिए थे। इससे शहर की स्वच्छता पर असर पड़ रहा था, साथ ही यह यातायात के लिए भी जोखिमपूर्ण हो गया था। लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए यह अभियान चलाया।

निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा ने आमजन से अपील की है कि वे विज्ञापन के लिए तय प्रक्रिया और नियमों का पालन करें। बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रचार सामग्री न लगाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही नियमित रूप से की जाएगी। यह पहल शहर को साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!