Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने धमतरी को दिलाई एक और बड़ी सौगात:स्टार्म वॉटर ड्रेन निर्माण हेतु मिली 5 करोड़ 76 लाख 39 हजार की स्वीकृति

महापौर जगदीश रामू रोहरा ने धमतरी नगर निगम को एक और बड़ी सौगात दिलाई है.श्री रोहरा के प्रयासों से नगर पालिक निगम धमतरी को अधोसंरचना मद अंतर्गत निगम क्षेत्र में आर.सी.सी. स्टार्म वॉटर ड्रेन निर्माण कार्य हेतु एस.ओ. आर. राशि 576.39 लाख ( पाँच करोड़ छिहत्तर लाख उनतालीस हजार ) की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है.
श्री रोहरा ने कहा कि उक्त स्वीकृति से शहर की निकासी व्यवस्था में काफी सुधार होगा. बरसाती पानी के के निकासी व्यवस्था की बेहतर होगी.ज्ञात हो कि स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण की मांग धमतरी में सालो से हो रही थी निगम बजट में भी हर साल इसका उल्लेख होता था लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाती थी लेकिन महापौर रामू रोहरा ने एक बार फिर धमतरी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास की सौगात दिलाई है.उक्त स्वीकृति के लिए श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित समस्त साय सरकार के प्रति आभार जताया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!