Uncategorized

श्रीराम कथा हेतु कथावाचक पंडित अतुल कृष्ण महाराज पहुंचे राधाकृष्ण भवन आयोजक पं. राजेश शर्मा सहित धर्मप्रेमियों ने किया भव्य स्वागत

आज दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा कथा प्रारंभ, धर्मप्रेमियों में कथा को लेकर उत्साह है चरम पर


धमतरी आयोजक समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी पं. राजेश शर्मा द्वारा आज से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम लीला गौशाला मैदान में विशाल व भव्य पांडाल का निर्माण किया गया है। कथा का वाचन वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित अतुल कृष्ण महाराज द्वारा किया जाएगा। जिसके तहत आज वे धमतरी महालक्ष्मी ग्रीन स्थित पं. राजेश शर्मा के राधाकृष्ण भवन पहुंचे। उनके आगमन पर आतिशबाजी कर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जिसके पश्चात उपस्थित धर्मप्रेमियों ने महाराज जी से भेंटकर आशीर्वाद लिया। पंडित अतुल कृष्ण महाराज के आगमन पर उनका आत्मीय व भव्य स्वागत समाजसेवी गोपाल शर्मा, दीपक लखोटिया, जानकी प्रसाद शर्मा, कथा के आयोजक पं. राजेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, एमआईसी मेम्बर पिंटु यादव, महेन्द्र खण्डेलवाल, विक्रांत शर्मा, भरत सोनी, पीयुष पाण्डेय, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने किया।
उल्लेखनीय है कि आज से प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से कथा का शुभारंभ होगा। आज दीप प्रज्ज्वलन एवं कथा प्रारंभ, 24 को शिव-पार्वती विवाह, 25 को श्रीराम जन्मोत्सव, 26 को बाल लीला एवं अहिल्या उद्धार, 27 को श्रीराम-सीता विवाह एवं श्री परशुराम संवाद, 28 को वनगमन एवं केवट प्रसंग, 29 को भरत चरित्र एवं शबरी प्रसंग, 30 को सुंदरकांड, 31 दिसंबर को प्रात: 10 से 1 बजे श्रीराम राज्याभिषेक, हवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद होगा। 28 व 29 दिसंबर रात्रि 8 बजे दीदी राधिका किशोरी द्वारा श्री श्याम कीर्तन एवं नृत्य-नाटिका 30 दिसंबर रात्रि 8 से 11 बजे कवियित्री अनामिका अंबर की काव्यमयी श्रीराम भक्ति संध्या धमतरी सहित आसपास के जिलों में पंडित अतुल कृष्ण महाराज की दिव्य वाणी सुनने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!