Uncategorized

नेहरू गार्डन में योग क्लास को मिली नई प्रशिक्षक – निकिता धरमगुड़ी

नव ऊर्जा के साथ प्रारंभ हुआ नियमित योग अभ्यास


धमतरी। सिविल लाइन स्थित,नेहरू गार्डन, धमतरी में विगत डेढ़ वर्षों से संचालित नि:शुल्क योग क्लास में अब एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है। जननी सेवा संस्थान अर्जुनी, छत्तीसगढ़ योग आयोग तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से चल रही इस योग कक्षा में निकिता धरमगुड़ी को नवीन प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।अब तक इस योग कक्षा का संचालन समर्पित योग प्रशिक्षिका सुश्री अंजुलता साहू द्वारा किया जा रहा था, जिनकी सेवाओं के लिए आयोजकों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। योग कक्षा के संयोजक डॉ. सरिता दोशी एवं शेष नारायण गजेंद्र हैं।श्रीमती उत्तरा सिंह गौतम एवं रोमेश धरमगुड़ी सहायक प्रशिक्षक की भूमिका में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। यह नि:शुल्क योग कक्षा प्रतिदिन प्रात: 6 से 7बजे तक नेहरू गार्डन, धमतरी में आयोजित की जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!