Uncategorized

गौतम वाधवानी निवास में धूमधाम से मनाया गया अक्ती तिहार


धमतरी. युवा नेता व समाजसेवी गौतम वाधवानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के परम्परागत पर्व अक्ती तिहार में गुड्डे गुड्डी की शादी कर इस परंपरा को घर के आसपास के बच्चों को अवगत कराया गया। गाड़ी में डीजे की धुन में नाचते गाते बाराती बने तनिष्क वाधवानी कान्हा शर्मा आरव शर्मा पवन माखीजा लक्ष्य बलानी कान्हा वाधवानी शिवाय वाधवानी वंश वाधवानी वहीं दुल्हन की तरफ से हिमांशी वाधवानी शिव्या वाधवानी पूर्वी माखीजा गोलू शर्मा हनी चिमनानी उन्नति बलानी लाडो चुगानी चहक चिमनानी आदि ने अक्ती तिहार का आनंद लिया। बारातियों का स्वागत फूल वर्षा कर मिष्ठान खिलाकर किया गया। इस आयोजन से बच्चे अक्ती तिहार परंपरा से अवगत हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!