Uncategorized

बारिश, आंधी, तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार दे मुआवजा-घनाराम साहू

किसान नेता घनाराम साहू ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि धमतरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश , आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसल काफी नुकसान हो चुकी है.धान पककर तैयार हो चुका है लेकिन लगातार बारिश ओलावृष्टि के कारण बालियां झड़ गई है ओलावृष्टि के कारण धान फसल की बालियां 10 से 20 प्रतिशत झड़ चुका है, किसान काफी लागत लगा चुका है और अब जब काटने लायक की स्थिति में है तो इस तरह से प्राकृतिक विनाश जारी है और किसानों को काफी नुकसान हो चुका है किसान चिंतित व परेशान है। वहीं कई किसानों ने उड़द मूंग का फसल लगाया है बारिश व ओलावृष्टि से इन फसलों को भी नुकसान पहुंचा है किसानों ने सब्जी में भिंडी, बरबटी, लौकी, कुम्हड़ा, भाटा ,टमाटर की फसल लगाया हुआ है इस आफत बारिश के कारण इन फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच चुका है अतः छत्तीसगढ़ किसान यूनियन मांग करती है कि जिन जिन किसानों का ओलावृष्टि व बारिश के कारण जो फसलों का नुकसान एवं बर्बाद हुआ है उसे छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार सर्वे करा कर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!