Uncategorized

सुशासन तिहार का समाधान शिविर आयोजित


भखारा।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विष्णुदेव साय के महत्वकांक्षी योजना सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सोमवार को नगर पंचायत भखारा के वार्ड 8 स्थित रामलीला मैदान में नगर पंचायत भखारा के द्वारा समस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। आज के इस समस्या निवारण समाधान शिविर में कुल 15 वार्ड शामिल किए गए हैं। सभी वार्डो से कुल 2898 आवेदन प्रस्तुत हुए हैं जिसमें से नगर पंचायत के 604 प्रकरण एवं अन्य विभागों के 2294 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। जिसमें6 प्रकरण लंबित है जिसका निराकरण शीघ्र कर लिया जाएगा। अधिकतर मांग भूमिहीन योजना एवं आवास के लिए पट्टा की मांग की गई। जिसके लिए शासन स्तर पर लंबी प्रक्रिया है। और यह पूरे राष्ट्र की समस्या है।जिस पर जन प्रतिनिधियों ने त्वरित एक्शन लेते हुए पत्र भी लिखा है।

राम लीला मैदान भखारा भठेली में में आयोजित समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए अध्यक्ष ज्योति हरख जैन विधायक प्रतिनिधि हरख जैन उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित सभी पार्षद गण आयोजित समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र का पूजन अर्चन कर उन्होंने क्षेत्र के लोगों के समस्या के निवारण के लिये बारी-बारी से विभागों के चेम्बर में पहुंचकर उन्होंने लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिये निर्देशित किया। अध्यक्ष समेत उपस्थित अतिथियों के हाथों हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, बीज , गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों हेतु पूरक पोषण आहार इत्यादि का वितरण किया गया। जिसमें ज्योति हरख जैन ने विशेष सहयोग किया।मौके पर धमतरी प्रभारी सी एम ओ महेंद्र गुप्ता, इंजीनियर एस के गुप्ता सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!