Uncategorized

स्वामी टेऊॅंराम जी महाराज ऐसे अभिन्न मित्र हैं जो हमारे सुख दुखों को दूर कर सुखों को भरपूर कर देते है -संत लोकेश कुमार

आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊॅंराम जी महाराज.के चालीहा महोत्सव के 16 वें दिन के सत्संग कीर्तन चालीसा पाठ का आयोजन परम गुरुभक्त अमरापुर वासी परचामल वाधवानी के सुपुत्रों किशोर कुमार एवं राजेश कुमार परिवार द्वारा श्री प्रेम प्रकाश आश्रम परिसर में आयोजित किया गया. सत्संग के दौरान आश्रम के सन्त लोकेशकुमार ने मण्डल के वर्तमान अध्यक्ष गुरुदेव सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज द्वारा रचित भजन सुनाया एवं बताया कि ईश्वर से साक्षत्कार हेतु ऐसी लगन लगी कि वे घर को छोड़ जंगल में जाकर तपस्या करने लगे। कठिन तप करके आपने अपने प्रीतम परमेश्वर को पा लिया एवं सर्व जीवों के मंगल के लिए गांव गांव शहर शहर इकतारा लेकर राम नाम की महिमा गाते हुए निकल पड़े एवं अज्ञान की नींद में सोए लोगों को जगाया एवं ज्ञान प्रदान कर भवसागर से पार होने की राह बताई सनातन धर्म का प्रचार किया लोगों में परोपकार के भावों को जागृत किया.ऐसे सद्गुरु से हमें अपना सम्बन्ध बनाना चाहिए जैसे सुदामा ने कृष्ण से सच्ची मित्रता की थी वैसे ही हमें आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊॅंराम जी महाराज से अटूट प्रीति करनी चाहिए ये ऐसे अभिन्न मित्र हैं जो हमारे सुख दुःख में साथी होते है दुखों को दूर कर सुखों को भरपूर कर देते है.उनके द्वारा प्रदत्त नाम रूपी साबुन को अपने अन्दर व्याप्त कुमति रूपी मैल को धोकर सुमति की उज्ज्वलता से अपने अंतःकारण को प्रकाशित करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!